फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल हालात, कैसे ले जाए बेटे की बारात

Thu, 10 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव राईपुर चिनघटपुर निवासी रामकिशन (60) के पुत्र सुनील कुमार की शादी जिला मैनपुरी के गांव सालिमपुर निवासी सुरेश की पुत्री आरती के साथ तय हुई है।
विज्ञापन



रामकिशन का कहना है कि 17 नवंबर को पुत्र की बारात जानी है। 7 नवंबर को उन्होंने 50 हजार रुपये की तंबाकू बेची थी। उन्हें 500 व 1000 के नोट आढ़ती ने दिए। बुधवार को वह सराफ व कपड़े की दुकान पर खरीददारी करने के लिए गए तो दुकानदारों ने 500 व 1000 के नोट लेने से इनकार कर दिया।

सराफा व्यवसायी हुकुम सिंह ने कहा कि पुराना सोना लाओ या 100 व 50 के नोट लाओ तभी आभूषण मिल सकेंगे।  कपड़ा, सब्जी और परचून दुकानदारों ने भी 500 व 1000 के नोट लेने से इनकार कर दिया। रामकिशन ने बताया कि गुरुवार को वह नोट बदलने के लिए आर्यावर्त ग्रामीण बैंक गए।
विज्ञापन


एक घंटे लाइन में लगने के बाद जब उनका नंबर आया तो कैशियर नंदकिशोर ने कहा कि नई करेंसी अभी बैंक में नहीं आई है। छोटे नोट भी नहीं हैं। अभी नोट सिर्फ जमा ही किए जा रहे हैं। इस पर रामकिशन नोट लेकर लौट आए।
विज्ञापन


रामकिशन ने बताया कि बारात का समय नजदीक आ रहा है और 500 व 1000 के नोट न चलने से शादी की तैयारियों में दिक्कतें आ रही हैं। उसे चिंता सता रही है कि अब वह बेटे की बारात आखिर कैसे ले जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें