फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश से महंगी हुईं सब्जियां, रसोई का बजट बिगड़ा

विज्ञापन
फोटो-4 अचरा रोड पर बेरी तिराहे के पास सब्जियां खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। बारिश का असर अब सब्जियों की कीमतों पर भी दिखने लगा है। मंडी में हरी सब्जियों की आवक कम होने से अधिकांश सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। सबसे अधिक बढ़ोतरी धनिया, अदरक और लहसुन के भाव में हुई है। धनिया 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है, जबकि अदरक और लहसुन 200 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।
विज्ञापन


दो-चार दिन के अंतराल पर हो रही बारिश से खेतों में जलभराव से सब्जियों की तुड़ाई प्रभावित हुई है। एटा, कासगंज और बदायूं की मंडियों से आने वाली सब्जियों की आवक भी घट गई है। कम आपूर्ति और बढ़ी परिवहन लागत का असर खुदरा बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। बेरी तिराहे के पास सब्जी विक्रेता बृजेश ने बताया कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रही तो सब्जियों के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
लहसुन व्यापारी रिदम गुप्ता ने बताया कि नया माल महंगा आने से पिछले दो-तीन महीने से लहसुन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ग्राहक वीर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले की तुलना में अधिकांश सब्जियां काफी महंगी हो गई हैं। वहीं शहरोज का कहना है कि बढ़ती कीमतों ने मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में सब्जियों के बढ़े दामों का अंतर प्रति किलो रुपये
सब्जी सप्ताह पहले अब

टमाटर- 20- 40

भिंडी- 20- 40

दरारी- 20 40

लहसुन- 100 200

करेला- 20- 40

हरी मिर्च- 40- 100

पालक 20- 40

अदरक- 100 200

बैंगन 20 - 30

फूलगोभी- 20- 100

धनिया- 50- 100

परमल- 30- 60

मूली- 10 - 50

पत्ता गोभी- 20- 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें