केंद्रीय विद्यालय आरसीसी फतेहगढ़ में वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह में विभिन्न खेलकूद कप्तानों ने शपथ ली। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांध दिया।
शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय आरआरसी फतेहगढ़ में 53वें वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल मंदीप राठौर और विशिष्ट अतिथि ज्योति राठौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्राचार्य आरसी पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पथ संचलन किया।
शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न खेलकूद के कप्तानों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। फिल्मी व देशभक्ति गीतों पर बच्चे जमकर थिरके। कार्यक्रम समापन अवसर पर शानदार आतिशबाजी की गई।
खेलकूद में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र योगेश मेहता, अनुष्का, पवन, आयुष और उपेंद्र को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी महेंद्र मिश्र और मिस लाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुजाता पाल ने किया।