फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका उत्सव में 2787 लोगों ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका

विज्ञापन
भोलेपुर पीएचसी पर वैक्सीन का टीका लगवाने को बैठे लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
टीका उत्सव : 2787 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को टीका उत्सव पर 2787 लोगों को टीका लगाया गया। कुछ सीएचसी में वैक्सीन कम पड़ने से लोगों को इंतजार करना पड़ा। शासन के निर्देश पर 14 अप्रैल तक उत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही जिले के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला भी लगा। जन आरोग्य मेले में 2380 मरीजों का उपचार किया गया।
वैक्सीन का करना पड़ा इंतजार
फतेहगढ़ के भोलेपुर पीएचसी पर दोपहर 12:30 तक 50 लोगों के टीका लगा। आंबेडकर कालोनी निवासी वीरेंद्र तिवारी, नेकपुर निवासी मीनाक्षी व संतोष कुमार टीका लगवाने पहुंचे तो बताया गया कि वैक्सीन नहीं है। लिंजीगंज अस्पताल से मंगाई गई। करीब एक घंटे बाद वैक्सीन पहुंचने पर टीकाकरण शुरू हो सका। कुल 73 लोगों को टीका लगा। केंद्र पर 150 का लक्ष्य था। दो गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। डॉ. संध्या वर्मा ने मरीजों को देखकर दवाई दी। 81 मरीजों को लाभ मिला। 20 एंटीजन टेस्ट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। 40 नमूनों आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। स्टाफ नर्स प्रतिभा सिंह, एएनएम राखी, एलटी विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

साहबगंज में 50 टीके लगे
साहबगंज पीएचसी पर 1.45 बजे डॉ.अंजुला गोस्वामी मरीज देख रही थीं। कई मरीज बिना मास्क लगाए भीड़ में शामिल थे। यहां नौ गर्भवती सहित 45 मरीजों का उपचार किया गया। 50 लोगों ने कोरोना टीका लगवाए, जबकि 20 का एंटीजन टेस्ट किया गया। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली।
आते गए मरीज, लगता गया टीका
फतेहगढ़ सीएचसी पर टीका महोत्सव में भीड़ नहीं लगी। जो आता गया, उसके टीका लगाया गया। दोपहर 12 बजे तक 50 लोगों के टीका लगाया गया। फार्मासिस्ट रेखा मिश्रा व प्रमोद उत्तम ने टीकाकरण किया। डॉ.बृजेश मिश्र ने बताया कि अवकाश का दिन होने की वजह से टीका लगवाने कम लोग आए। पीएचसी पर आरोग्य मेलों के आयोजन से टीकाकरण अधिक रहा।
टीका लगवाने को करना पड़ा इंतजार
सीएचसी कमालगंज में टीका टीका लगवाने पहुंचे लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। दोपहर करीब 12.15 बजे कोविड वैक्सिनेशन रूम के बाहर आठ लोग टीका लगवाने के लिए बैठे थे। मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी जयवीर ने बताया कि वह 20 मिनट पहले आए थे। एएनएम नीलम गौतम ने बताया कि दस लोग मौजूद होने पर वैक्सीन की वायल खोली जाती है। काफी देर बाद दो लोगों के पहुंचने पर टीकाकरण किया गया।
बरौन का किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ.वंदना सिंह व सांसद मुकेश राजपूत ने बरौन सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेलों में कुल 2380 लोगों को उपचार दिया गया। उन्होंने रोशनाबाद पीएसची का निरीक्षण किया। वहां टीकाकरण, उपचार व कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था सही मिली। उन्होंने बताया कि टीका महोत्सव में 85 बूथों पर 1837 लोगों को पहली डोज व 950 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। पांच हजार लक्ष्य के सापेक्ष 2787 लोगों का टीकाकरण हुआ। अवकाश की वजह से सीएचसी पर टीकाकरण कम हुआ। 14 अप्रैल तक टीका महोत्सव किया जाएगा।
लोहिया में बिना पीपीई किट, ग्लब्स के लिए नमूने
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में जिम्मेदारों की लापरवाही देने को मिली। यहां स्वास्थ्यकर्मियों ने बिना पीपीई किट व ग्लब्स के ही कोरोना के नमूने लिए गए। एलटी ने 47 नमूने लिए, जिसमें से 8 मरीज पॉजिटिव आए हैं। ओपीडी में टीकाकरण के बाद रेस्टरूम की व्यवस्था भी नहीं है।
लोहिया अस्पताल के आयुष विंग में रविवार से कोरोना नमूना लेने का काम शुरू कर दिया गया। यहां नमूना ले रही लैब टैक्नीशियन अमृता श्रीवास्तव न तो ग्लब्स पहने थीं और न ही पीपीई किट। उन्होंने बताया कि अस्पताल के स्टोर में मांगपत्र भेजा गया, मगर सामान उपलब्ध नहीं करवाया गया।
जांच कराने वालों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे हालातों में खुद संक्रमण की जद में ढकेल कर पूरे दिन नमूने लेना मजबूरी है। जिम्मेदारों की लापरवाही से एलटी के भी संक्रमित होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

इधर, ओपीडी में कोरोना टीकाकरण के लिए काफी लोग पहुंचे। यहां टीका लगवाने के बाद 30 मिनट रेस्ट करने की कोई व्यवस्था नहीं है। लिहाजा लोग इधर-उधर बेंचों पर बैठे रहते हैं। इससे बुजुर्गों को काफी दिक्कनतें होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें