फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहें बेअसर, नदसा के लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ग्राम पंचायत नदसा के लोगों के सामने अफवाहें टिक नहीं पाईं। ग्रामीणों में कोरोना टीका लगवाने का उत्साह रहा। इस कारण 45 से अधिक आयु के 100 से अधिक लोगों ने कोरोना टीका लगवा लिया है।गांव के लोगों का मानना है कि कोरोना से जंग जीतने को टीका लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नदसा की आबादी 2500 और इसके मजरा सुरजन नगला की आबादी 600 है। इन गांवों के अधिकांश लोग दूसरे जिलों में रहते हैं। 9 जून को कैंप लगने से पहले ही कई लोग सीएचसी पर जाकर कोरोना टीका लगवा आए थे। जब गांव में 9 जून को कैंप लगा तो 40 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें महिलाओं की संख्या खासी रही। यहां अफवाहें बेअसर रहीं। यहीं कारण है कि दोनों गांव में 45 से अधिक आयु के 100 से अधिक लोग कोरोना टीका लगवा चुके हैं। अब कुछ लोग हीं टीका लगवाने को रह गए हैं। 100 लोगों में 40 महिलाएं भी शामिल हैं।
प्रधान पुष्पादेवी के पति राजकुमार का कहना है कि 45 साल व इससे अधिक लोगों को कोरोना टीका लगने की शुरूआत हुई थी, तभी से गांव के लोग टीका लगवाने लगे थे। कुछ लोगों ने अफवाहों पर उनसे चर्चा भी की, तो उनको समझा दिया। इससे टीका लगवा लिया।
विज्ञापन

नगला सुरजन निवासी गौरव का कहना है कि कोरोना टीका लगवाने के लिए शुरू में ही लोगों को जागरूक करने लगे थे। अफवाहों को दूर करने के लिए ग्रामीणों को वैक्सीन के लाभ बताए। इससे गांव के लोगों ने सीएचसी धीरपुर और कैंप लगने पर टीका लगवाया।
वृद्ध रामबहादुर ने बताया कि कोरोना टीका लगवाने के बाद उनको कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी लोगों को यह टीका लगवाना चाहिए। अफवाहें सिर्फ गुमराह करने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। कोरोना पर जीत पाने को टीका लगवाना जरूरी है।
अमर पाल कहना है कि उन्होंने पहले टीका लगवाया। इसके बाद गांव के लोगों को भी जागरूक किया। टीका लगवाने से मौत होने की अफवाह फैलने से गांव के लोग डर गए थे, लेकिन उनको समझाकर डर समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। गांव के लोग टीका लगवा रहे हैं।
सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव यादव ने बताया कि कोरोना टीका लगवाने को ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए आशा संगिनी और स्वास्थ्य टीम गांव-गांव जा रही हैं। कोरोना टीका लगवाने से फायदा और न लगवाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। टीम गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के टीका लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें