फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद से आज साढ़े चार घंटे देरी से चलेगी उत्सर्ग एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को कानपुर में रोड-शो होगा। इसका असर रेल यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने फर्रुखाबाद से छपरा जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस को साढ़े चार घंटे देरी से यानी शाम सात बजे चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दोपहर ढाई बजे छूटती है। वहीं, ब्रह्मावर्त से कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बीच चलने वाली अप-डाउन ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार मई की शाम को कानपुर में रोड-शो होना है। इस आयोजन में जनता की अधिक भीड़ होने के कारण ट्रेनों को रोकने का फैसला लिया गया है। इज्जतनगर की डीआरएम रेखा यादव की ओर से जारी आदेश में कहा कि प्रधानमंत्री के कानपुर में कार्यक्रम के चलते भीड़ को ध्यान में रखकर ट्रेनों के समय में बदलाव अथवा रोकने का फैसला लिया गया है।
इस आदेश के तहत फर्रुखाबाद से छपरा के लिए दोपहर ढाई बजे चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस को साढ़े चार घंटे देरी से चलाया जाएगा। यह ट्रेन शनिवार को शाम सात बजे यहां से चलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कासगंज से अनवरगंज जाने वाली ट्रेन मंधना तक जाएगी। अनवरगंज से फर्रुखाबाद आने वाली ट्रेन को मंधना से रवाना किया जाएगा। ब्रह्मावर्त से कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बीच चलने वाली अप-डाउन ट्रेन शनिवार को निरस्त रहेगी।
इसके अलावा प्रयागराज से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस और गोमतीनगर से जयपुर जाने वाली जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को उत्तर-मध्य रेलवे की देखरेख में चलाया जाएगा। रेलवे का शनिवार शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक कानपुर अनवरगंज से रावतपुर के बीच यातायात बंद रहेगा।
इस दौरान जो भी मालगाड़ियां आएंगी उनको जरूरत के हिसाब से रोका जाएगा। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि डीआरएम का आदेश मिल गया है। उत्सर्ग एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्री बदले हुए समय के हिसाब से शाम छह बजे तक रेलवे स्टेशन पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें