फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ की मौजूदगी में उड़ी नियमों की धज्जियां

Tue, 08 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बढ़पुर ब्लाक में प्रधानपतियों को प्रशिक्षण देते डीपीआरओ व बीडीओ। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी की मौजूदगी में महिला ग्राम प्रधानों के  पति और पुत्रों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में बीडीओ ने प्रधान पतियों से कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने अंतिम दिन महिला प्रधान को ही साथ लाए। जिससे उन्हें 400 रुपये मानदेय दिया जा सके।
विज्ञापन



सोमवार को शुरू हुए प्रशिक्षण में डीपीआरओ ग्रीश चंद्र से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा था कि सोमवार को प्रशिक्षण का पहला दिन था मंगलवार से इस पर ध्यान दिया जाएगा। मंगलवार को बढ़पुर में दूसरे दिन शुरू हुए प्रशिक्षण में डीपीआरओ ग्रीश चन्द्र की मौजूदगी में अमेठी जदीद की ग्राम प्रधान नूरबानों की जगह उनके पति इदरीस ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कीरतपुर में सारिका कटियार की जगह उनके पति संजय कटियार प्रशिक्षण में मौजूद रहें।


निनौआ में बालकराम की जगह उनके पुत्र ऋषि कुमार ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया भाऊपुर की ग्राम प्रधान वीना के स्थान पर पति सुनील ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। रसीदपुर राजवती ग्राम प्रधान के पति द्धारिका प्रसाद प्रशिक्षण में मौजूद रहें। रामपुर ढपरपुर की ग्राम प्रधान अनीता के स्थान पर लाल सिंह अमेठी कोहना की विमला देवी के स्थान पर देवेंद्र सिंह मौजूद रहें।
विज्ञापन



एस मौके पर डीपीआरओ ग्रीश चंद्र बीडीओ शिव प्रकाश       एडीओ रामानंद मिश्रा,सुभाष कठेरिया,अजीत आदि अधिकारी मौजूद रहें। नबावगंज में दूसरे दिन सम्पन्न हुए प्रशिक्षण में केवल दो महिला प्रधानों ने भाग लिया।


70 ग्राम प्रधानों की जगह 33 ने हिस्सा लिया यहां भी प्रधान महिलाओं  के स्थान पति प्रशिक्षण प्राप्त करते देखे गए। अिधकािरयों न  इन लोगों को प्रशिक्षण दिया। कहीं भी इन पर कोई रोक नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें