कबाड़ व्यापारी के बेटे की बुखार से मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला हाता सफदर खां रेलवे रोड पूर्व निवासी कबाड़ा व्यापारी नितिन उर्फ बॉबी मिश्रा का बेटा सुजल मिश्रा (13) मार्डन पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। सुजल को चार दिनों से बुखार आने पर परिवार के लोग उसका इलाज यहां करा रहे थे।
रविवार को उसकी तबियत खराब हो गई। नितिन बेटे को आनन फानन में कानपुर ले गए। यहां पर उसकी रात में मौत हो गई।
सोमवार को परिजनों ने छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया। कबाड़ा व्यापारी के बेटे की मौत होने की जानकारी पर आसपास के कई लोग घर पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कानपुर के डाक्टरों ने डेंगू बताया था।