फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा चयन प्रक्रिया निरस्त होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन
बदायूं मार्ग पर जाम लगाए महिलाएं व ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सरकारी राशन कोटा चयन प्रक्रिया को हो रहे चुनाव को बीच में निरस्त किए जाने से नाराज ग्रामीण हंगामा करने लगे। इससे चुनाव अधिकारी और ग्रामीणों में नोकझोंक शुरू हो गई। चुनाव प्रक्रिया शुरू न होने पर ग्रामीणों ने बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर राजपुर में राशन की दुकान का चयन होना है। खंड विकास अधिकारी के आदेश पर बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी विवेक तिवारी, जेई राजेश बाबू रमन, अश्वनी यादव, विवेक मिश्रा पंचायत घर में मतदान के माध्यम से दुकान का चुनाव कराने पहुंचे। प्रधान देवेंद्र यादव भी पंचायत भवन पहुंच गए।
कार्रवाई शुरू होने पर आदेश कुमार, रणजीत सिंह व रोहित कुमार ने दुकान पाने के लिए दावेदारी की। तभी कुछ लोग वहां आए और हंगामा कर चुनाव प्रक्रिया बंद करने की मांग करने लगे। ग्रामीणों के विरोध करने पर हंगामा करने वाले चले गए। उन्होंने तहसील पहुंच कर चुनाव रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन

दोपहर में ग्राम विकास अधिकारी की किसी से फोन पर बात हुई। बात पूरी होते ही ग्राम विकास अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया निरस्त कर दी। चुनाव को दोबारा तारीख लगाने की ग्रामीणों को जानकारी दी। यह सुनकर ग्रामीण और महिलाएं चुनाव प्रक्रिया चालू रखने को लेकर हंगामा करने लगे। उनकी ग्राम विकास अधिकारी व अन्य अफसरों से नोकझोंक होने लगी।
जब चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण और महिलाओं ने बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण व महिलाओं को समझाकर शांत किया और जाम खुलवा दिया। एसओ ने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम को दी।
तब पता चला कि यह राशन की दुकान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों के लिए आरक्षित है। गांव में कोई भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनका परिजन नहीं है। चुनाव की अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
ग्रामीणों ने कहा कि जब आरक्षण था तो खंड विकास अधिकारी ने चुनाव के लिए तारीख क्यों लगाई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक विधायक के कहने पर एसडीएम ने चुनाव प्रक्रिया निरस्त कराई है। कोटा चयन को तीन बार तारीख लगाई जा चुकी है और तीनों बार चुनाव निरस्त किया गया। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें