फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पोस्टर में टिप्पणी पर बवाल, 16 पर शांतिभंग की कार्रवाई

Sat, 21 Feb 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव हसनापुर में प्रधान पद के प्रत्याशी के पोस्टर पर आपत्तिजनक शब्द लिखने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर 16 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव के प्रधान सहदेव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रत्याशी के पोस्टर गांव में लगवाए थे। आरोप है कि गांव के जयवीर सिंह के परिवार से किसी व्यक्ति ने पोस्टर पर अपशब्द लिख दिए। इसी बात को लेकर प्रधान के पुत्र सचिन सिंह और जयवीर पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बवाल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के जयवीर समेत आठ और दूसरे पक्ष के प्रधान पुत्र सचिन सहित नवनीत, राहुल, सौरभ सिंह, संजय, जोगिंदर, ऋतिक, सत्येंद्र समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि गांव में मारपीट की सूचना थी। दोनों पक्षों के आठ-आठ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें