फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीजे पर डांस करने में विवाद, बिना दुल्हन लौटी बरात

Sat, 21 Feb 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। डीजे पर डांस को लेकर बराती और घरlतियों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इससे खफा दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही बरात लेकर घर लौट गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बरात कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार शाम आई थी। थाना चौराहे से बैंडबाजे के साथ बरात गेस्ट हाउस पहुंची। वहां द्वारचार की रस्म चल रही थी। इसी दौरान डीजे पर डांस को लेकर कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। बात इस कदर बढ़ी कि बराती और घरातियों में मारपीट होने लगी।
इस घटना में छह से अधिक लोग घायल हो गए। इससे दूल्हा नाराज हो गया। वह बिना जयमाल व भांवरों के ही बरात लेकर घर लौट गया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि सोने की चूड़ी को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने शिकायत नहीं की है। दोनों पक्ष आपस में समझौते का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें