फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
राहुल के घर पर उसके बयान लेते कोतवाल जयप्रकाश पाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
युवक को कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। विवेचक पर आरोपी पक्ष से रुपये लेने का आरोप लगाया। कोतवाल ने परिजनों को समझाकर शांत किया और घर जाकर घायल युवक के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी संजय मिश्रा ने पुत्र राहुल पर सात जनवरी को कुल्हाड़ी से हमले में मोहल्ले के रामसेवक, भोलानाथ सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद रामसेवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। बुधवार को संजय व परिवार की महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और हंगामा करने लगीं। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर विवेचक पर रुपये लेकर नाम निकालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर कोतवाल जयप्रकाश पाल कक्ष से बाहर निकले और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। कहा कि किसी का नाम मुकदमे से नहीं निकाला गया है।
इसके बाद कोतवाल संजय व उनकी पत्नी को साथ लेकर उनके घर गए। कोतवाल ने घायल राहुल के फिर से बयान दर्ज किए और कार्रवाई का भरोसा दिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि अभी मुकदमे की जांच चल रही है। किसी से रुपये नहीं लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें