फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी की दावत में बवाल, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। शादी समारोह की दावत के दौरान मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई, फिर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। दावत में भगदड़ मच गई। पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पथरामई निवासी दलेल सिंह यादव के यहां पुत्री की शादी की दावत चल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव पलीतपुरा निवासी शाहवीर उर्फ छब्बे का किसी बात को लेकर पथरामई निवासी बाचाराम और पलीतपुरा निवासी अमित से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से जय सिंह, श्यामपाल और मोहित घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि विवाद के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई और पुलिस देर तक गांव के अंदर नहीं पहुंच सकी। एक युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। संवाद न्यूज एजेंसी उसकी पुष्टि नहीं करती है।
सोमवार को दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शाहवीर उर्फ छब्बे, संजीव, जय सिंह और मोहित का शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें