फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मयूर हास्पिटल में आग बुझाने के नहीं मिले इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अग्निशमन अधिकारी ने सोमवार को निजी अस्पतालों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मसेनी चौराहे के निकट स्थित मयूर हॉस्पिटल में न तो फायर एनओसी मिली और न ही आग बुझाने के इंतजाम। अन्य छह निजी अस्पतालों में मानक अधूरे मिले।
विज्ञापन


मसेनी चौराहे के निकट स्थित मयूर हास्पिटल में रविवार रात ऑपरेशन के बाद प्रसूता व नवजात की मौत हो गई थी। इस मामले की शिकायत के बाद प्रशासन सख्त हो गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी ने निजी अस्पतालों का निरीक्षण अभियान चलाया। अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी ने बताया कि मयूर हॉस्पिटल में आग बुझाने के कोई भी इंतजाम नहीं मिले। आरके हॉस्पिटल, तेजस हॉस्पिटल व निशीत भट्ट आई हॉस्पिटल में एनओसी थी लेकिन निरीक्षण में कई कमियां मिलने पर उन्हें पूरी कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आर सिंह हॉस्पिटल, मेडियस हॉस्पिटल व राजश्री हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बावजूद मानक पूरे न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें