फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा चयन की बैठक में ग्रामीणों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
गांव प्रहलादपुर में राशन कोटा चयन न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कोटा चयन की बैठक में ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

शमसाबाद। कोटा चयन में ग्रामीणों की संख्या 171 बताकर एडीओ पंचायत ने बैठक स्थगित कर दी। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों कहना था कि संख्या 220 से अधिक थी। कुछ लोगों को स्कूल का गेट बंद करके बाहर ही रोक दिया गया था। सूचना पर पहुंचे एसओ ने ग्रामीणों को समझाया।
गांव प्रहलादपुर के कोटेदार रामचंद्र की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। इस पर राशन की दुकान को पास के गांव हुसैनपुर में अटैच कर दिया गया था। बुधवार को गांव के प्राथमिक स्कूल में कोटा चयन को लेकर बैठक बुलाई गई। एडीओ पंचायत राकेश बाथम, एडीओ समाज कल्याण विशाल वर्मा, एडीओ ओम प्रकाश, सचिव संदेश कुमार, रामवीर, बृजनंदन, निवर्तमान प्रधान पंकज राजपूत की अगुवाई में बैठक शुरू की गई।
विज्ञापन

दोपहर 12.30 बजे ग्रामीणों की संख्या 171 बताकर एडीओ पंचायत ने बैठक स्थगित कर दी। इस पर अशोक कुमार, इंद्र कुमार, सुग्रीव, रामवीर, खुशीराम व फौजी ननकू राम की अगुवाई में गांव के लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि बहुत से ग्रामीणों को स्कूल के अंदर घुसने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

स्कूल का गेट अंदर से बंद करवा दिया गया। सेवानिवृत्त फौजी को कोटा चयन में वरीयता देने का आदेश है। उस पर भी अमल नहीं किया गया। एसओ आरके रावत ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कर दिया। एडीओ पंचायत राकेश बाथम ने बताया कि आरोप निराधार है। बैठक में 171 ग्रामीण ही आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें