फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: यूपीसीए की क्रिकेट पंजीकरण प्रक्रिया 10 से 31 जनवरी तक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रणजी ट्राॅफी के लिए प्रदेश की टीम का चयन किया जाना है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने 10 से 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि यूपीसीए की ओर से सत्र 2026-27 के लिए खिलाड़ियों की पंजीकरण प्रक्रिया 10 जनवरी से 31 जनवरी तक ऑनलाइन होगी। यह पंजीकरण अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए होगा जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं और रणजी ट्रॉफी में भाग लेना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे खिलाड़ी यूपीसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे जिनमें आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट और जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं। सचिव ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद प्राप्त रसीद को रेलवे रोड स्थित जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा। बताया कि किसी भी तरह की दिक्कत होने पर खिलाड़ी उनसे एसोसिएशन के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें