फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्रूखाबाद में किसान के बेटे की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने सुनी दो फायर होने की आवाज

Fri, 19 Feb 2021 10:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फर्रूखाबाद: किसान के बेटे की गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रूखाबाद में कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बख्ती नगला में खेत में शौच करने गए किसान के बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। फायर की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों को युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजनों के मौके पर पहुंचने से कोहराम मच गया। भूमि विवाद की रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


गांव बख्ती नगला निवासी किसान राजेश कुमार उर्फ पप्पू यादव का 22 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार यादव गुरुवार रात को करीब सवा नौ बजे खेत में शौच करने गया था। तभी दो फायर होने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी। इस पर ग्रामीण दौड़ कर खेतों की ओर पहुंचे। तो रास्ते में चकरोड पर प्रदीप का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी।

 
विज्ञापन

उसका लोटा कुछ दूरी पर पड़ा था। प्रदीप के एक पैर में चप्पल थी और दूसरी चप्पल कुछ दूरी पर पड़ी थी। पास में सरसों के खेत में कुछ पौधे टूटे नजर आए। इससे लग रहा था कि वहां पहले कोई बैठा था या वहां पर हमलावरों के साथ प्रदीप की गुत्थम गुत्था हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इससे वहां चीत्कार मच गया।

परिजन हत्या का आरोप लगाने लगे, पर किसी का उन्होंने नाम नहीं लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह परिजनों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। बताया गया है कि राजेश कुमार उर्फ पप्पू यादव की गांव में भूमि विवाद को लेकर रंजिश चल रही है।

उसी को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि वह मौके पर छानबीन कर रहे हैं। अभी परिजनों कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें