फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: पति का शव फंदे पर पत्नी का जमीन पर पड़ा मिला, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

Tue, 16 Feb 2021 04:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ के हाथीखाना मोहल्ले में श्रमिक ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम तक बाहर न निकलने पर मकान मालिक ने दरवाजे को धक्का दिया तब दोनों की मौत की जानकारी हुई। सीओ, एएसपी और फारेंसिंक टीम ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी श्रमिक सोनू (34) ने डेढ़ वर्ष पहले पत्नी को तलाक देकर बिहार प्रदेश की पुष्पा देवी (28) से दूसरी शादी की थी। सोनू और पुष्पा पांच महीने से फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना में गंगाराम के मकान में किराए पर रह रहे थे।
 
विज्ञापन

शराब पीने पर पुष्पा का सोनू से अक्सर विवाद होता था। मंगलवार तड़के फिर दोनों में कहासुनी हुई। सुबह करीब 6:30 बजे शौच के बाद सोनू ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। दोपहर दो बजे तक दंपति के बाहर न निकलने पर मालिक को शक हुआ। आसपास के लोग भी आ गए।

लोगों ने दरवाजे पर धक्का मारा तो कुंडी खुल गई। कमरे की छत में लगे कुंडे पर सोनू का शव फंदे पर लटक रहा था और पुष्पा का शव जमीन पर पड़ा था। गंगाराम की सूचना पर कोतवाल जय प्रकाश पाल, सीओ सिटी राजवीर सिंह और एएसपी अजय प्रताप मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।

कमरे में पुष्पा के कटे बाल, टूटी चूड़ियां व उसके कुंडल पड़े मिले। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगा रहा है कि दंपति में विवाद हुआ है। पति ने पत्नी के बाल काटे, उसके साथ मारपीट की और हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें