फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्रूखाबाद में दो चचेरे भाइयों के शव पेड़ से लटके मिले, रात को खेत की रखवाली करने निकले थे

Fri, 22 Jan 2021 11:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में अमृतपुर थाना क्षेत्र के कोटियापुर में शुक्रवार सुबह खेत में दो चचेरे भाइयों के शव पेड़ पर फांसी के फंदे में लटके मिलने से हड़कंप मच गया। फसल की रखवाली करने गए चचेरे भाइयों के शव खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फंदों से लटके मिले।
विज्ञापन


परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट कर पा रहे हैं। हालांकि घर की महिलाओं ने हत्या का आरोप लगाया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे के कारण दम घुटने से दोनों की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अमृतपुर की ग्राम पंचायत पिथनापुर के मजरा कोटियापुर निवासी सुरेश चंद्र व उनके छोटे भाई रमेश चंद्र खेती करते हैं। दोनों के खेत पास-पास हैं। इनमें गेहूं की फसल बोई है। गुरुवार शाम को सुरेश का बेटा मंगली (18) व रमेश का बेटा विनय प्रताप (19) अन्ना पशुओं से फसल बचाने के लिए रखवाली करने खेत गए थे।

रात करीब 10:30 बजे उनके खेत के पास से गांव के ही सुंदर लाल गुजर रहे थे। उन्हें लगा कि बबूल के पेड़ों पर कोई लटका है। टॉर्च से देखा तो मंगली व विनय के शव अलग-अलग पेड़ों पर फंदों से लटके थे। जानकारी पर परिजनों के अलावा थाना पुलिस पहुंच गई।

फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। एसपी अशोक कुमार मीणा भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें