फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक और पायल ने दी परिवार को दोहरी खुशी

विज्ञापन
पलक कुशवाहा के साथ खुशी मनाते माता-पिता व भाई-बहन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। पुत्तूलाल गोमती देवी इंटर कॉलेज, जहानगंज की छात्रा पलक कुशवाहा को कड़ी मेहनत का फल मिला। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में 90.67 फीसदी अंक पाकर जिले में छठा स्थान पाया है। इसी कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा में पलक की बड़ी बहन पायल ने 80 प्रतिशत अंक पाकर परिवार को दोहरी खुशी दी है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांव समाउद्दीनपुर निवासी मानसिंह की पुत्री पलक कुशवाहा ने बताया कि पढ़ाई के लिए वह पिता का मोबाइल इस्तेमाल करती थीं। यू-ट्यूब से पढ़ाई में काफी मदद मिली। वह अपने गांव से पांच किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल पढ़ने जाती थीं। पलक ने बताया कि उन्होंने कभी कोचिंग नहीं की।
घर पर ही रोजाना पांच घंटे पढ़ाई की। टीवी देखने से परहेज किया। पलक के पिता इंटर तो मां रेखा हाईस्कूल तक पढ़ी हैं। कॉलेज व्यवस्थापक विकास राजपूत ने बताया कि कम शिक्षित होने के बावजूद पलक व पायल के पिता शिक्षकों से मिलकर पढ़ाई की जानकारी करते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें