फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की जिला टॉपर शालिनी बनना चाहतीं डॉक्टर

विज्ञापन
शालिनी को मिठाई खिलाती मां किरन देवी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के गांव पसनिंगपुर निवासी किसान यशवीर सिंह की बेटी शालिनी ने 87.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वह कस्बा के छविनाथ सिंह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। वह पांच किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल जाती थीं।
विज्ञापन

जिले की टॉपर छात्रा शालिनी ने बताया कि वह घर से पांच किमी दूर कालेज में साइकिल से पढ़ने जाती हैं। कस्बे में कोचिंग भी पढ़ती थीं। स्कूल व कोचिंग के अलावा घर में प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई की।
वह घरेलू कार्यों में सहयोग नहीं कर पाती थीं। शालिनी का कहना है कि वह डॉक्टर बनने का सपना देख रही हैं। यह लक्ष्य भी हासिल करने का उसने संकल्प लिया है। डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें