फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद ने सफल कर दी पिता की मेहनत

विज्ञापन
प्रतिशत - 87.16 नाम- आयुषी पटेल स्कूल का नाम- सरस्वती विद्या मंदिर श्यामनगर - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। बच्चों की पढ़ाई के लिए महज एक बीघा खेती से गुजारा न हुआ तो मधवापुर निवासी राम सिंह मजदूरी करने लगे। शनिवार को हाईस्कूल रिजल्ट आने पर बेटे गोविंद का जिले की मेरिट में आठवां स्थान आया तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। गोविंद ने घर पर रोजाना 10 घंटे पढ़ाई कर पिता की मेहनत को सफल कर दिया।
विज्ञापन

स्वराजवीर इंटर कॉलेज, कमालगंज के छात्र गोविंद की बड़ी बहन की शादी हो गई। एक बहन इंटर में पढ़ रही है। वह एसएससी की तैयारी करना चाहते हैं। गोविंद ने बताया कि वह नौकरी करके परिवार की गरीबी दूर करना चाहता है।
बताया कि गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के ट्यूशन खर्च के लिए पिता को मेहनत-मजदूरी पर अधिक ध्यान देना पड़ा। शाम छह बजे से रात एक बजे तक घर पर पढ़ाई की। तीन घंटे दिन में पढ़ा। ट्यूशन मिलाकर पढ़ाई को ही एकमात्र लक्ष्य बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें