फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पढ़ाई का नुकसान, ऑनलाइन अध्ययन ने बदली दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। हाईस्कूल परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान पाने वाली जानवी व चौथा स्थान अर्जित करने वाली मुस्कान, दोनों के पिता उन्नतशील किसान हैं। यह दोनों कस्बे के सोनी परिया इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। इनका मानना है कि कोरोना से बच्चों की पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ। पढ़ाई के इस सबसे बुरे दौर में ऑनलाइन पढ़ाई का एक नया उपहार सामने आया। इस पढ़ाई ने छात्रों की दिशा बदल दी।
विज्ञापन

93.50 प्रतिशत अंक पाकर जानवी कटियार ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। गांव कंधरापुर निवासी किसान संजीव कुमार कटियार की बेटी जानवी ने बताया कि कोरोना से पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ। पेपर न होने व कक्षोन्नति के चलते पढ़ाई का तारतम्य टूटता दिखा, लेकिन यू-ट्यूब चैनल से ऑनलाइन पढ़ाई से बहुत फायदा हुआ।
उन्होंने खुद भी ऑनलाइन पढ़ाई की। इस वर्ष स्कूल में भी खूब मेहनत कराई गई। कमजोर विषय सामाजिक विज्ञान की तैयारी में अधिक समय दिया। मरीजों की सेवा के लिए वह एमबीबीएस कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। पिता संजीव कटियार ने कहा कि बेटी ने पढ़ाई में विषयवार टाइमटेबल बना रखा था।
विज्ञापन

रानूखेड़ा गांव के किसान समर सिंह की बेटी मुस्कान ने 91.67 प्रतिशत अंक पाकर चतुर्थ स्थान हासिल किया। मुस्कान ने बताया कि वह रोज हर विषय में एक चैप्टर तैयार करती थीं। यू-ट्यूब चैनल के फ्री एप पर वह रोज पढ़ाई करती थीं। गणित व विज्ञान पर अधिक ध्यान दिया। सरकारी कालेज से वह एमबीएस करेंगी।
डॉक्टर बनना चाहती हैं दीक्षा
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव खिनमिनी निवासी शिक्षक अशोक कुमार की पुत्री दीक्षा ने हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान बनाया है। वह एसके इंटर कॉलेज मंझना में पढ़ती हैं। दीक्षा को 600 में से 552 अंक मिलने पर प्रधानाचार्य वेदराम शर्मा ने फोन कर शुभकामनाएं दीं।
दीक्षा ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। बताया कि जन्म देने वाली मां सोनी देवी और गोद लेकर पालन-पोषण करने वाली मां शकुंतला देवी हैं। दोनों माताओं ने दीक्षा को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें