फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा दिए बिना हुए पास, खुशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10 वीं और 12 वीं के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। बिना परीक्षा के पहली बार जारी रिजल्ट में अंकों की जमकर बौछार हुई। बोर्ड ने इस बार टॉपटेन की सूची जारी नहीं की। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 25699 परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 21290 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठीं। अभिभावकों व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बेहतर भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में हाईस्कूल में 25699 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें 14968 छात्र और 10731 छात्राएं थीं। इंटरमीडिएट परीक्षा में 21290 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 12073 छात्र और 9217 छात्राएं थी। बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी फरवरी से ही शुरू कर दी गई थी। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के कारण परीक्षा नहीं हो सकी।
हाईस्कूल के छात्रों को कक्षा नौ के अंक व कक्षा दस की प्री बोर्ड परीक्षाओं के अंक व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को कक्षा 10, 11 के अंक व 12वीं प्री बोर्ड के अंक के आधार पर प्रोमोट कर परीक्षा परिणाम तैयार कर माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने शनिवार को घोषित कर दिया। लगभग सभी छात्र-छात्राएं पास कर दिए गए। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को बेहतर अंक दिए गए। परीक्षा दिए बिना पास होने से छात्र-छात्राओं में खुशी का उल्लास रहा। इस बार टॉपरों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नहीं आई। जिले का परीक्षा परिणाम कितने प्रतिशत रहा, इसकी भी रिपोर्ट देर शाम तक परिषद से नहीं आई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा न होने के कारण बोर्ड के टॉपरों की सूची जारी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कितने छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की है इसकी विभागीय रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने सभी बच्चों के पास होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें