फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
65 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में प्रस्तावित 69 परीक्षा केंद्रों की जारी सूची में संशोधन कर दिया है। सूची से 20 कॉलेजों को हटा कर नए 16 कॉलेज केंद्र बनाए गए हैं। चार केंद्रों की कटौती होने से अब जिले में 65 परीक्षा केंद्र रह गए हैं। इसकी सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने जारी कर दी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने जिले में 69 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इसमें 68 कॉलेज और एक केंद्रीय कारागार शामिल था। इसके बाद कॉलेजों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों ने केंद्र पर अधिक छात्र-छात्राएं आवंटित होने, सुविधाओं की कमी व अधिक दूरी आदि को लेकर आपत्तियां लगाईं थीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन आपत्तियों का निस्तारण कर रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव को भेजी गई थी। सचिव ने 69 केंद्रों में से 20 को हटा कर 16 नए कॉलेज जोड़ दिए हैं। चार केंद्रों की कटौती कर दी है। इससे जिले में अब 65 परीक्षा केंद्र रह गए हैं। इसमें 64 कॉलेज और एक केंद्रीय कारागार केंद्र है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 65 केंद्र बनाए गए हैं। जिनकी सूची आ गई है।
18 तक दे सकते ऑनलाइन आपत्ति
माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने 65 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। इसमें अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह 18 फरवरी तक परिषद की वेबसाइट पर दे सकता है। इसका निस्तारण किया जाएगा।
यह कॉलेज परीक्षा केंद्र की सूची से हटे
गीतिका रस्तोगी सीनियर हायर सेकेंड्री स्कूल फर्रुखाबाद, जवाहर लाल नेहरू हायर सेकेंड्री स्कूल हुसैनपुर नवाबगंज, जनता हायर सेकेंड्री कुआ खेड़ा खास फर्रुखाबाद, जनसेवक आदर्श हायर सेकेंड्री बरखेड़ा, एमआईसी फतेहगढ़, कन्या विद्या पीठ इंटर कॉलेज कायमगंज, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज जरारी, कृष्णा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ठंडी सड़क, श्रीराम सिंह इंटर कॉलेज कायमगंज
मैकूलाल इंटर कॉलेज सिरौंज, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज मतापुर, योगेंद्र सिंह हृदेश कुमारी इंटर कॉलेज चित्रकूट गांधी, पुत्तू लाल हायर सेकेंड्री उजरामऊ, नेहरू इंटर कॉलेज कायमगंज, दयानंद सरला देवी इंटर कॉलेज ठंडी कुइयां, रक्षा देवी इंटर कॉलेज लोधी नगर खिमसेपुर, एसडी सिंह कलावती इंटर कॉलेज हमीरखेड़ा, एसबीएसआर इंटर कॉलेज विराहिममपुर, कलावती देवी इंटर कॉलेज भिरौर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर।
ये विद्यालय हुए शामिल
स्वामी राम प्रकाश आदर्श इंटर कॉलेज तिराहा मुरास, स्वामी दीनबंधु इंटर कालेज सिरौली, राष्ट्रीय विद्या मंदिर हायर सेकेंड्री अचला खलवारा, भारतीय कृषक हायर सेकेंड्री नीबकरोरी, डॉ. शिवनंदन सिंह इंटर कॉलेज खिमसेपुर, मेजर एसडी सिंह इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद, पीडी बालिका इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद, पुत्तूलाल गोमती देवी इंटर कॉलेज जहानगंज
विज्ञापन

सीपी विद्या निकेतन कायमगंज, एसएसडीआरएसके इंटर कॉलेज कुवेरपुर, जनता इंटर कॉलेज खंडौली, एलवी इंटर कॉलेज इकडरिया जहानगंज, गंगा देवी इंटर कॉलेज कमालगंज, सोनी पारिया पब्लिक स्कूल कमालगंज, एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज कमालगंज, शकुंतला देवी इंटर कॉलेज जेएस नगर नवाबगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें