फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 64 केंद्र बने, 28 तक मांगी गईं आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। विद्यार्थियों को आवंटित केंद्रों का विवरण भी दिया गया है। केंद्रों की सूची या छात्र आवंटन पर आपत्ति मांगी गई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने के लिए 64 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 25,220 व इंटरमीडिएट में 19,911 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अनंतिम परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची व छात्र आवंटन का विवरण प्रधानाचार्यों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजने के साथ कार्यालय के सूचना पट पर भी चस्पा कर दिया गया है। केंद्रों पर आपत्ति 28 अक्तूबर मांगी गई है। विद्यार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को परिषद की वेबसाइट पर प्रत्यावेदन भेजना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर तक आपत्ति स्वीकार की जाएगी। समय सीमा में आपत्ति न मिलने पर परिषद की ओर से जारी सूची व जनपदीय समिति के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें