फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संसदीय कार्य मंत्री ने संकिसा में की स्तूप की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में मंगलवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहुंचे। उन्होंने स्तूप पर अगरबत्ती व मोमबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की। मंत्री के पूछने पर बताया गया कि सम्राट अशोक के संकिसा आने के 200 वर्ष बाद स्तूप बनाया गया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बौद्ध तीर्थ स्थल पर दर्शन करने आए। वह रॉयल रेजिडेंसी होटल में कुछ देर रुकने के बाद सीधे बौद्ध स्तूप पहुंचे। वहां यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी (वाईबीएस) प्रमुख सुरेश बौद्ध के साथ स्तूप की परिक्रमा की। इसके बाद वह जनपद मैनपुरी के राजघाट स्थित सुरेश बौद्ध के सोसाइटी सेंटर पर गए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्हें स्तूप पर आकर बहुत अच्छा लगा। सांसद मुकेश राजपूत, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि राहुल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें