फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 सेवा देर रात हुई शुरू

Sat, 07 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लाइन में खड़ी यूपी 100 की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 यूपी 100 सेवा शनिवार को रात 8 बजे के बाद शुरू कर दी गई। यहां 30 गाड़ियां प्राप्त हो गई हैं, जिनमें 28 को रवाना कर दिया गया है और दो को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन


 यूपी 100 नंबर डायल करते ही पुलिस के जवान चीते की तरह झपटकर असमाजिक तत्वों के मंसूबे ध्वस्त कर देंगे। महिला अत्याचार तथा अन्य किस्म के अपराधों को रोकने में आज से पुलिस को भारी बल मिलेगा।

अब घटनास्थल तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी। शहर में 10 मिनट और गांव में 20 मिनट के अंदर यह गाड़ियां पहुंचकर पीड़ित को सहायता पहुंचाएंगी। यह जानकारी देते हुए एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि इस गाड़ी में एक चालक, एक एचसीपी और एक सिपाही 12-12 घंटे की ड्यूटी करेगा।
विज्ञापन


यह गाड़ियां सेटेलाइट से जुड़ी हैं। यूपी 100 दबाते ही लखनऊ से सीधी घटनास्थल पर गाड़ी भेजी जाएगी। 28 गाड़ियां जगह-जगह के लिए रवाना कर दी गई हैं और दो को आपातकाल सेवा के लिए रिजर्व में रखा गया है। एसपी ने बताया कि यह सेवा अभी-अभी शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें