फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में युपी 100 का शुभारंभ, 30 गाड़ियां मिलीं

Mon, 19 Dec 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 39, पशु एंबुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरन मयनंदा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यमंत्री रसद एवं खाद्य विभाग हेमराज वर्मा और सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरन मयनंदा ने जिले में यूपी100 योजना का शुभारंभ सोमवार को किया। इसके साथ ही 37 मार्ग निर्माण और 11 सेतु निर्माण के कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुलायम का संदेश अखिलेश की विजय रथ यात्रा का भी जोरदार स्वागत किया गया। सुबह से लैपटॉप पाने के इंतजार में बैठे छात्र-छात्राओं को देर रात लैपटॉप का वितरण किया गया।
विज्ञापन



सोमवार को ओपी लान में आयोजित यूपी 100 के शुभारंभ, लैपटाप वितरण और ई-रिक्शा वितरण आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य एवं सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरन मयनंदा और राज्यमंत्री रसद एवं खाद्य विभाग हेमराज वर्मा ने यूपी 100 की चार गाड़ियों को झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने 10 लाभार्थियों को ई-रिक्शा और पांच निशक्तों को ट्राईसाइकिल वितरित की। इसके साथ ही समाजवादी पेंशन का भी वितरण किया गया। 400 श्रमिकों को साइकिल दी गईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। जितने विकास कार्य सपा सरकार में हुए उतने कार्य किसी अन्य सरकार में नहीं हुए। ब्लाक प्रमुख राजेपुर डा. सुबोध यादव ने कहा कि मोदी ने नोट बंदी कर देश को आर्थिक संकट पर लाकर खड़ा कर दिया है।

सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, विधायक नरेंद्र सिंह यादव, जमालुद्दीन सिद्दीकी, अजीत कठेरिया के अलावा महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता, जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जितेंद्र यादव, अनिल मिश्र, प्रधान राजन यादव, पुष्पेंद्र यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। मंच से जब यह घोषणा की गई कि लैपटाप आज नहीं वितरित किए जाएंगे तो लैपटाप की आस लगाए सुबह से बैठे छात्र-छात्राएं निराश हो गए। हालांकि देर रात लैपटॉप का वितरण किया गया। इससे पहले पशु चिकित्सालय में तीन एंबुलेंस दी गईं।



पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि यूपी 100 का मुख्यालय लखनऊ और सब सेंटर इलाहाबाद व गाजियाबाद में हैं। तकनीकी सेंटर बंगलुरू में है। इस नंबर पर सूचना मिलते ही नगर क्षेत्र में 10 मिनट और देहात क्षेत्र में 20 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले को 30 यूपी 100 की गाड़ियां मिली हैं। इनमें से 10 गाड़ियां रिजर्व में रखी जाएंगी।



डूडा की ओर से 135 लाभार्थियों को ई-रिक्शा दिए जाने थे लेकिन मौके पर सिर्फ चुन्ना, रमेशचंद्र, रामकिशन, रामरतन, कासिम, लियाकत, रामकिशन और राशिद समेत 10 लाभार्थियों को ही ई-रिक्शा का वितरण किया गया। पीओ डूडा अतुल यादव ने बताया कि 135 लाभार्थियों का चयन ई-रिक्शा के लिए किया गया था। 10 लाभार्थियों को ई-रिक्शा दे दिया गया। शेष बचे हुए लाभार्थियों को बाद में ई-रिक्शा दिए जाएंगे।




कार्यक्रम में संचालन करने की जिम्मेदारी दीपिका त्रिपाठी को दी गई थी। इसी दौरान जैसे ही राज्यमंत्री हेमराज वर्मा समेत वरिष्ठ नेता मंच पर आए तो जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने संचालन करने के लिए रजत क्रांतिकारी से कहा। उन्होंने संचालन करने से मना किया तो जिलाध्यक्ष ने स्वयं ही संचालन की कमान संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें