फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बोरियों में दबकर उन्नाव के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कन्नौज से प्याज की बोरियां लादकर फर्रुखाबाद मंडी आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक की टक्कर से सड़क पर पलट गई। बोरियों में दबने से उन्नाव के युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के पिड़ारी खेड़ा निवासी विपिन कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली में प्याज की बोरियां लादकर फर्रुखाबाद के हथियापुर स्थित सब्जी मंडी जा रहे थे। ट्रैक्टर पर गांव का नरवीर सिंह व अवनीश बैठा था। विपिन के साले उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी के बादल पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार (35) ट्रॉली पर प्याज की बोरियों पर बैठे थे।
गांव रजीपुर स्थित शीतगृह के पास शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे ट्रक ने सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। बोरियों में दबने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगों के मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। डॉक्टर ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र की मौत से पत्नी गीता व भाई रामबाबू सहित परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें