फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छुट्टा मवेशी से टकराकर घायल रोजगार सेवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
फोटो-2- राजेश (फाइल फोटो) स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बीघापुर। मवेशी से टकराकर घायल रोजगार सेवक की पांचवें दिन निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 19 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन

बारासगवर थाना के गांव हिस्यामपुर की प्रधान आशा देवी ने बताया कि पति राजेश (48) रोजगार सेवक थे। 19 सितंबर को बाइक से धानीखेड़ा बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय धानीखेड़ा चौराहा के पास बाइक छुट्टा मवेशी से टकरा गई थी। घटना में राजेश गंभीर घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उन्हें कानपुर हैलट में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दो बेटियों में श्रेया और श्रद्धा हैं। माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। रोजगार सेवक के निधन पर रामलखन सिंह, रामजी यादव, दीपू सिंह, शिववीर सिंह और सुरेश रावत सहित अन्य लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें