फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के सामने बुधवार रात सड़क किनारे मिला। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस दुर्घटना में मौत बता रही है।
विज्ञापन

कायमगंज के मोहल्ला कलाखेल निवासी फैजान (26) लकड़ी का कारोबार करता था। बुधवार रात वह दस बजे घर से निकला। लगभग 11 बजे रात को पेट्रोल पंप के सामने हिना गेस्ट हाउस के पास फैजान का शव पड़े होने की जानकारी परिजनों को मिली। उसकी मौत से मां अफसाना समेत भाई व चार बहनें रो-रोकर बेहाल हो गईं। परिजन मौके पर पहुंचे। वहां फैजान का पेट फटा और आंतें बाहर निकली थीं। पुलिस से परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की।
पुलिस नेे रात में ही घटनास्थल के आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। काफी मशक्कत के बाद एक सीसीटीवी कैमरे में ट्रक से दुर्घटना होने के संबंध में फुटेज मिले। पोस्टमार्टम हाउस में चचेरे भाई शहरोज ने बताया कि फैजान लकड़ी खरीदने व बेचने का कारोबार करता था। वह अविवाहित था। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि फैजान की दुर्घटना में मौत हुई है। सीसीटीवी कैमरे में इसके फुटेज मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें