फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोकलैंड से नौलक्खा नाले की सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के नौलक्खा मोहल्ले में वर्षों से नाले की सफाई न होने के कारण गंदा पानी घरों में घुस जाता था। नाले के आसपास घास जमा थी। अमर उजाला ने 14 जून के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसका संज्ञान लेकर नगर पालिका ने गुरुवार को पोकलैंड मशीन से नाले की सफाई का काम शुरू करा दिया। इससे मोहल्ले वाले खासे खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन

नौलक्खा में नाले तक जेसीबी के पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। लिहाजा नाले की सफाई नहीं की जा रही थी। इससे बारिश के दिनों में लोगों के घरों में पानी भर जाता था। गुरुवार सुबह 10 बजे नगर पालिका के जिम्मेदारों ने पोकलैंड मशीन भेजकर नाले की सफाई शुरू करा दी। मशीन से करीब 100 मीटर दूरी तक नाला साफ कर दिया है। अभी नाले का काफी हिस्सा कूड़े से भरा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पूरा नाला साफ हो जाए तो बारिश के दौरान घरों में जलभराव की समस्या नहीं होगी। काम शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें