फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों से लूट की घटनाओं में दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। पूर्व सैनिकों के साथ लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो बाइकें व तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस को बाकी के चार साथियों की तलाश है। दोनों पूर्व सैनिकों के साथ अलग-अलग घटनाएं हुई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपट्टी निवासी पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बीती दो फरवरी को बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और उन्हें बाइक की डिकी में रखकर घर जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास पीछे से दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने डिकी में रखे रुपये निकाल लिए। अनिल ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
इसी तरह कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रशीदाबाद तिवारियन निवासी पूर्व सैनिक अहिलकार चार फरवरी को कायमगंज स्थित बैंक से रुपये निकालकर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में दो बाइकों पर सवार लुटेरों ने तमंचे के बल उनसे 50 हजार रुपये लूट लिए थे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी व स्थानीय थाना पुलिस को लगाया था।
विज्ञापन

शनिवार को एसओजी प्रभारी बलराज भाटी व शमसाबाद पुलिस ने जनपद हरदोई के गांव कैथोलिया निवासी रामवीर, ध्रुव को गांव बिरियाडाडा तिराहे के पास से पकड़ लिया। उसके साथी जनपद हरदोई के गांव कैथोलिया निवासी पवन, गांव सुरजीपुर निवासी रोहित उर्फ पोता, राधाकृष्ण, शोभित पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें