फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल का किराया न देने पर दो ट्रक खाद रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेल का भाड़ा अदा न करने पर दो ट्रक खाद रोक ली गई। रेलवे ने तीसरा नोटिस दिया फिर भी बकाया जमा नहीं किया गया। इससे किसानों को मिलने वाली खाद माल गोदाम पर बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

इफको, कृभको की यूरिया व डीएपी खाद की रैक हैंडलिंग एजेंट के जरिए मंगाई जाती है। इस बार किसानों को खाद मिलने में काफी परेशानी हुई। इसके पीछे रेलवे को समय पर भाड़े का भुगतान न किया जाना भी रहा।
अभी 4,08,871 रुपये बकाया है। रेलवे ने भाड़ा न देने पर डीएपी और यूरिया खाद के दो ट्रक रोक लिए। वाणिज्य अधीक्षक अनुज गंगवार ने बताया कि हैंडलर को 17 जनवरी को तीसरा नोटिस दिया गया है। बावजूद इसके भुगतान नहीं किया गया। बारिश में ट्रक पर लदी खाद बर्बाद हो सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें