फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो उपकेंद्र ठप, 230 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। 33केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से नवाबगंज व हाजियापुर उपकेंद्र ठप हो गए। इससे कस्बा सहित क्षेत्र के 230 गांवों की देर शाम बिजली गुल रही है। बिजली न मिलने से लोग गर्मी में खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

नीम करोरी 132केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से आने वाली 33 केवी लाइन रविवार दोपहर 11.40 बजे ब्रेकडाउन हो गई। इससे एक ही 33केवी लाइन से जुड़े बिजली उपकेंद्र नवाबगंज व हजियापुर ठप हो गए। नवाबगंज के एसएसओ प्रदीप कुमार ने मामले की जानकारी एसडीओ को दी। एसडीएम ने टीम भेजकर लाइन की पेट्रोलिंग कराई। फिलहाल शाम तक उपकेंद्र चालू न हो पाने से कस्बा सहित दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 230 गांव के उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान रहे। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि लाइन फाल्ट मिलते ही ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें