फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंसुआ में दो पक्षों मारपीट, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव धंसुआ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। एक तहरीर में एक पक्ष ने लूट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट में घायल हुई युवती का लोहिया में मेडिकल कराया है। इस मामले में किशोर समेत उसकी मां को पुलिस ने निगरानी में ले रखा है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धंसुआ निवासी रामचंद्र शर्मा व ब्रजमोहन शर्मा में पुरानी रंजिश चल रही है। गुरुवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से रूपा शर्मा पुत्री रामचंद्र ने ब्रजमोहन व उनकी पत्नी बच्चों के खिलाफ मारपीट व कुंडल लूटने के मामले में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष से एक किशोर व उसकी मां को निगरानी में लिया। पुलिस ने घायल रूपा का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया है। दूसरे पक्ष से मुन्नी देवी ने जवाबी तहरीर दी है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि रूपा व उसके भाई से मारपीट हुुई है। मारपीट में कुंडल कहीं गिर गया। लूट की बात सही नहीं पाई गई। दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं ली है।
मारपीट में महिला का शांतिभंग में चालान
संकिसा। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला वीरबल निवासी मोनू व उसकी पत्नी के साथ गांव के राम खिलावन व उनकी पत्नी रामबेटी ने गुरुवार को मारपीट कर दी। पुलिस ने दंपति का सीएचसी मोहम्मदाबाद में मेडिकल कराया। पुलिस ने मारपीट के मामले में रामबेटी को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।(संवाद)
विज्ञापन

डीसीएम पलटने से मकान व पोल क्षतिग्रस्त
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौधा निवासी मुनेश्वर के घर पर गुरुवार सुबह अनयंत्रित होकर डीसीएम पलट गई। डीसीएम पलटने से मुनेश्वर के मकान की दीवार व बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। सौरभ सिंह मध्य प्रदेश के जनपद इंदौर से डीसीएम में अपना सामान लदवाकर उत्तराखंड के जनपद हल्द्वानी के लिए जा रहा था। वह मौधा में एक रिश्तेदार के यहां रुकने के लिए आया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें