फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो सिपाही घायल, एक रेफर

Mon, 16 Dec 2024 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पेट्रोल डलवाकर थाने आ रहे बाइक सवार सिपाहियों के टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सिपाहियों को एक होटल मालिक ने कार से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हेलमेट न लगे होने से सिर में गंभीर चोट होने से एक को रेफर किया है।
विज्ञापन

थाने में तैनात सिपाही सूरज राठी (30) अपने साथी अमित (29) के साथ सोमवार दोपहर करीब पौने तीन बजे बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक पंप से पेट्रोल डलवाकर थाने जा रहे थे। उसी समय बेवर की ओर से आ रही मथुरा डिपोे की बस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक काफी दूर जा गिरी। दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना होते ही पास के ही एक होटल मालिक ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और सिपाहियों को कार से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। बाइक सूरज चला रहा था। हेलमेेट न लगे होने से उसके सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों सिपाहियों का सीटी स्केन करवाया गया। अचेत अवस्था में सूरज को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें