फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेंदुआ आने की सूचना पर मची भगदड़, लाठियां लेकर दौड़े ग्रामीण

Mon, 16 Dec 2024 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। क्षेत्र के एक गांव में शाम को तेंदुआ आने की अफवाह पर भगदड़ मच गई। ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। जंगली जानवर आने की अफवाह पर आसपास गांव के लोग सतर्क हो गए। एक खेत में जंगली जानवर के पग चिह्न के निशान मिले। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पग चिह्न की जांच की।
विज्ञापन




पिछले एक सप्ताह पूर्व मऊदरवाजा थाना के जसमई गांव ने तेंदुए के आने के बाद जिले भर में जंगली जानवरों को लेकर खौफ पैदा हो गया है। थाना क्षेत्र के गांव नसरतपुर में रविवार की शाम ग्रामीणों ने चीता आ जाने की बात कहकर शोर मचा दिया। ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर गांव के पश्चिम दिशा की ओर खेतों की तरफ एकत्रित हो गए।

महिलाओं ने बच्चों को घरों में कैद कर लिया। आसपास गांव रानूखेड़ा, नगरिया देवधरापुर, बिचपुरी, करीमगंज आदि के ग्रामीण भी सतर्क हो गए। शमीम व मुर्शीद के खेतों में जानवर के पग चिह्न मिले। इस पर ग्रामीणों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर वन विभाग के दरोगा राहुल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरोगा ने खेत में पहुंच पग चिह्नों की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि चीते के निशान नहीं हैं। अफवाह पर ध्यान न दें। कहीं भी चीता या तेंदुआ नहीं है, फिर भी सतर्क रहें। वन दरोगा राहुल कुमार ने बताया कि पैरों के निशान चीता, तेंदुए, या शेर आदि के नहीं हैं। बल्कि देखने में सियार के लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें