अमृतपुर में महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा व अन्य राज्यों से आए करीब 63 लोगों को विद्यालय में रोका गया था। दो दिन बाद 61 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। दो लोगों को बुखार व खांसी के लक्षण होने पर कोरोना संदिग्ध मानकर मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज भेजा गया है।
बाहरी राज्यों से 63 ग्रामीण आए थे। इन सभी को रामनिवास महाविद्यालय में रखा गया। मंगलवार को डा. सुनीत पांडेय की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। गांव लीलापुर व गाजीपुर में आए एक-एक व्यक्ति ने खांसी की जानकारी दी।
इनको कोरोना संदिग्ध मान कर मेजर एसडी सिंह कालेज भेज दिया गया। अन्य लोगों को होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया। तहसीलदार प्रदीप सिंह ने बताया कि दो लोग संदिग्ध थे। जिनको मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में बने क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर भेजा गया है।