फर्रुखाबाद। शादी के दौरान पड़ोसी युवक से मामूली विवाद में दो पक्ष भीड़ गए। मारपीट के बाद लाठी-डंडे चले। इसी दौरान छतों से पथराव होने लगा। घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए। पहुंची पुलिस ने सभी की डाॅक्टरी कराई।
कादरीगेट थाने के गांव खानपुर मडै़या निवासी जावेद के बेटे शादान की शादी में रिश्तेदार आए थे। बुधवार देर रात पड़ोस के अर्जुन से मामूली विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्ष में मारपीट हो गईं। परिजनों को खबर लगी तो आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने लगे। छतों से दोनों ओर से पथराव हो गया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक एक पक्ष की पूजा (26) पत्नी सर्वेश, पड़ोस की नन्ही देवी(40) और विनोद का पुत्र मोहन (8) और दूसरी ओर से शाहरुख़(21), गुड्डू की पत्नी रुखसाना(45), मुन्ना (35) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का लोहिया अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया। मौके पर पुलिस बल तैनात है। इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।