फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सुबह 11 बजे तक जमा 80 पर्चों में 10 का एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल के डिजिटल एक्सरे मशीन का फिनिशिंग कंप्यूटर व प्रिंटर का सॉफ्टवेयर एक्सपायर होने से सुविधा ठप है। मंगलवार सुबह 11 बजे तक 80 पर्चे जमा हुए, मगर 10 का ही एक्सरे किया जा सका। कई मरीज बिना एक्सरे के लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डिजिटल एक्सरे यूनिट मरीजों के लिए स्थायी समस्या बन रहा है। यहां रोजाना 120 से 150 मरीजों तक के एक्सरे होते हैं। स्टाफ की कमी व लेटलतीफी के चलते मरीजों की रोजाना भीड़ रहती है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक दोनों ही कंप्यूटरों ने काम करना बंद कर दिया। इससे मरीजों को बिना एक्सरे ही लौटाना पड़ा।
आधी रात के बाद तक विभागीय इंजीनियर ने मुख्य कंप्यूटर को सही कर दिया। इससे मरीज का एक्सरे होने के बाद स्क्रीन पर देखा जाना संभव हो सका। दूसरा कंप्यूटर खराब रहने से किसी भी मरीज को एक्सरे प्रिंट नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह नौ बजे से ही मरीजों की भीड़ जमा होने लगी। 11 बजे तक 80 मरीजों के पर्चे जमा किए गए। इनमें से मात्र 10 मरीजों का एक्सरे हो सका। जिन मरीजों का एक्सरे हो रहा था, उनके मोबाइल से फोटो खींच कर दे दिया जाता था। बड़ी संख्या में दूरदराज से आने वाले बिना मोबाइल अथवा छोटे मोबाइल वाले लोगों को बिना एक्सरे के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में दर्द से कराहते महिला पुरुष उमस भरी गर्मी में फर्श पर लेटने को मजबूर हो गए। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि एक्सरे के कंप्यूटरों में तकनीकी दिक्कतें हैं। उन्होंने इंजीनियर को अवगत करा दिया है। बुधवार को समस्या का समाधान हो जाएगा।

रेवाड़ी। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें