फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रुपये लेने के बाद भी परीक्षा फार्म न भरने के मामले में एक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज के सहसा जगदीशपुर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि भतीजा अमन व उसका दोस्त शिवांक बेवर रोड स्थित जेएम ग्रुप ऑफ कॉलेज भाऊपुर में डी फार्मा एलोपैथ कर रहे थे। 27 अगस्त 2020 को प्रवेश के समय अमन से 50 और शिवांक से 55 हजार रुपये लिए गए। बाद में 20 हजार रुपये लिए लेकिन रसीद नहीं दी। परीक्षा का फार्म भी नहीं भरा गया।
आरोप लगाया कि बाद में कॉलेज के चेयरमैन ने अपने घर बुलाकर दो-दो लाख रुपये देने को कहा। काफी मशक्कत के बाद दोनों ने एक-एक लाख रुपये जमा कर दिए। फिर भी फार्म नहीं भरवाया गया। मुकेश का कहना है कि कई बार रुपये वापस मांगे तो नहीं दिए। पचास हजार रुपये वापस कर दिये लेकिन बिना रसीद के दिए 2.20 लाख रुपए वापस नहीं किए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें