फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल से जा रहे दरोगा कार की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस घायल दरोगा को लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। उधर, सातनपुर मंडी के पास टेंपो पलटने से युवक की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस लाइन निवासी पदोन्नति दरोगा दयाशंकर रविवार रात साइकिल से पुलिस लाइन की ओर  जा रहे थे। काश्तकार कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रही कार से इनकी साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दयाशंकर घायल हो गया। दुर्घटना होते देख आसपास के ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची

पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायल दरोगा दयाशंकर का शव लोहिया अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी सावित्री देवी और पुत्र मनोज और अनुज अस्पताल पहुंच गए। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आईटीआई चौराहा निवासी सलमान टेंपो पर बैठकर सातनपुर मंडी जा रहा था।

सातनपुर मंडी के पास टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन मौके पर नहीं आए थे।

सड़क दुर्घटनाओं में कई जख्मी
अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। एक मामले में गुस्साए लोगों ने हादसा करने वाली बोलेरो के चालक को पकड़कर पीट दिया। गांव नगला पजाबा निवासी आरती (7) पुत्री प्रीतम सिंह रविवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे को देखकर आसपास के

लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर याकूतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर चौकी पर भेज दिया। बच्ची को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे परिजन उसे निजी  अस्पताल ले गए। थाना राजेपुर के गांव गांधी निवासी श्याम किशोर सड़क हादसे

में घायल हो गया।  जिला शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के गांव कुमरौआ निवासी सुधीर कुमार और जितेंद्र सिंह जैनापुर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हो गए। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार तांगा चालक रामपाल निवासी महरूपुर राबी तांगे पर सवारियां बैठाकर कमालगंज जा रहा था। भटपुरा क्रासिंग के पास सामने से आ रहे लोडर से तांगा की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि लोडर का आगे का हिस्सा मुड़कर पीछे चला

गया। इस दुर्घटना में घोड़े की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तांगे पर बैठे निर्दोष कुमार, इनकी पत्नी सरस्वती निवासी जीरागौर, तांगा चालक रामपाल निवासी महरूपुर राबी के अलावा साइकिल से घर लौट रही अनुराधा कुमारी

निवासी रजीपुर चपेट में आकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोडर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस लोडर कब्जे में कर थाने ले आई। घटना की जानकारी मिलने पर ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी और अरशद जमाल सिद्दीकी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें