फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली किल्लत पर एक हुए सामाजिक संगठन

Sun, 10 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज में भीषण गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ नगर के सभी सामाजिक संगठन अखिल भारतीय युवा शक्ति के बैनर तले एक हो गए हैं। इन्होंने बिजली संकट पर बैठक कर रोष जताया। यहां सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग किए जाने का निर्णय लिया गया। सुधार न होने पर आंदोलन की भी रणनीति बनी। 
विज्ञापन


कई दिनों से नगर की चरमराई बिजली आपूर्ति से लोगों के बढ़ते रोष को देखते हुए अखिल भारतीय युवा शक्ति संस्था के सदस्यों ने  नगर के सभी सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की।  बैठक का आयोजन सांई किडीज स्कूल में किया गया। यहां सभी ने एक सुर में बिजली कटौती की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि कायमगंज तहसील को सप्लाई की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्र में गिना जाता है। बिजली मूल्य शहरी दर से लिया जाता है।   बिजली कम आने से लोकल फाल्टों की संख्या में बढ़ जाती है।

इससे सप्लाई प्रभावित होती है। कई लोगों ने एसडीओ और जेई के फोन न उठाने की भी शिकायत की। गर्मी के बढ़ते प्रकोप से नगरवासियों में बिजली व्यवस्था के प्रति खासा रोष है। बैठक में आम सहमति से सोमवार को इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन देने की रणनीति बनाई गई। लोगों का कहना है कि यदि ज्ञापन से निराकरण नहीं होगा तो आंदोलन की रणनीति बनाई
विज्ञापन


जाएगी। बैठक में व्यापारिक संगठनों के नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, रश्मि दुबे, उमेश गुप्ता, जेसीज क्लब के रोहित गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के देवेंद्र दुबे, सुनील चक, भाकियू के मुन्नालाल, चंद्र सिंह जाट, अजय अग्रवाल, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद स्वरूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान संतोष गुप्ता, अजय गुप्ता, रजत रस्तोगी, प्रियंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन जयकिशन गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें