फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जा रहे दुकानदार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
अजीत का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
विज्ञापन

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव करनपुरदत्त निवासी अजीत कुमार (35) पुत्र गुलजारी लाल वर्मा की राजपुर बाजार में जूता-चप्पल की दुकान है। उनकी हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के अदमापुर गांव में ससुराल है। वह गुरुवार देर शाम बाइक से ससुराल जा रहे थे। रास्त में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पत्नी रामवती, मां विद्यावती व बच्चों ने शव देखा तो रोने बिलखने लगे। हरदोई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार को शव घर आया तो परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। पत्नी रामवती ने बताया कि उसके दो बेटे और एक एक बेटी है। उधर, कस्बा निवासी वीरपाल जाटव का पुत्र विपिन कुमार (19) शुक्रवार शाम करीब छह बजे किसी काम से बाइक से पड़ोसी गांव मुजहा जा रहा था। मुहजा के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने ट्रैक्टर खेतों के रास्ते भगाने का प्रयास प्रयास किया, मगर उसका टायर फट गया। इससे ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। विपिन के एक बड़ा भाई दीपू और छोटी बहन संगीता है। मां मनोरमा ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी। 29 जून को बारात जानी थी। विपिन हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें