फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग दंपती के बच्चों की पढ़ाई को मिलेंगे 1000 रुपये प्रति माह

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग दंपति के बच्चों की पढ़ाई को 1000 रुपये महीना
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत निराश्रित व दिव्यांग माता-पिता के बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार हर महीने खर्च देगी। इसमें बालक को 1000 व बालिकाओं को 1200 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
हर गरीब व निराश्रित बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ने के लिए सरकार ने बाल श्रमिक विद्या योजना का शुभारंभ किया है। श्रम विभाग द्वारा संचालित योजना में जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो गई हो या दोनों दिव्यांग हों या दोनों गंभीर बीमारी से ग्रसित हों, को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

भूमिहीन परिवारों, कामकाजी बच्चों को भी पढ़ने का मौका मिलेगा। ऐसे बच्चों की पढ़ाई के लिए बालक को 1000, बालिका को 1200 रुपये प्रति माह सरकार देगी। कक्षा आठ, नौ व दस पास करने वाले बच्चों को 6-6 हजार रुपये प्रति वर्ष अतिरिक्त अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए बच्चों की स्कूल में 70 प्रतिशित उपस्थित अनिवार्य की गई है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि योजना के शुभारंभ के साथ पात्र बच्चों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें