फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अब समैचीपुर चितार में दो झोपड़ी गंगा में समाईं, कटान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। कटान तेज होने से समैचीपुर चितार के दो ग्रामीणों की झोपड़ी गंगा में समा गईं। कटरी तौफीक व दौली की मड़ैया में कई मकानों को खतरा है। गंगा में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील के दिलीप की मड़ैया का अस्तित्व खत्म होने के बाद गंगा की धार ने दौली की मड़ैया की तरफ कटान तेज कर दिया है। मंगलवार को जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। दो दिन से इस गांव का एक भी मकान गंगा में नहीं समाया। हालांकि यदि इसी तरह कटान चलता रहा, तो दो-तीन दिन में बचे मकान भी गंगा में कटने की आशंका है।
कायमगंज तहसील के समैचीपुर चितार में मोहम्मद खान और तराना की झोपड़ी गंगा में समा गईं। कटान ने तेजी पकड़ ली है। इससे अब मकानों की बारी भी आ गई है। कटरी तौफीक क्षेत्र में कटान का सिलसिला जारी है। आबादी की ओर धार बढ़ने से अतर सिंह, राहुल, मदनपाल, जय सिंह, मुकेश कुमार समेत कई ग्रामीण मकानों को तोड़ने में जुटे हैं। ग्रामीण सामान नाव से सुरक्षित स्थान पर ले जाने को मजबूर हैं। लेखपाल अजीत मिश्रा ने बताया कि अब तक 15 मकान और तीन झोपड़ियां गिरने की सूची तैयार की गई हैं। कई अन्य ग्रामीण कटान के भय से अपने मकान तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, त्रिपाल मिलने पर खुशी
शमसाबाद। ब्लॉक प्रमुख सुषमा वर्मा के ससुर प्रतिनिधि राम किशोर राजपूत ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर हालचाल जाना। बाढ़ और गंगा के कटान से हुए नुकसान की जानकारी ली। करीब 100 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्हें बारिश से बचने के लिए त्रिपाल भी दिए गए। राम किशोर राजपूत ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेंगे। उनकी समस्याओं को जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें