फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर लगा छह किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को पांचाल घाट पर जल भरने के लिए पहुंचने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया था। सोमवार देर रात डायवर्जन खत्म होने के बाद जब भारी वाहनों को पांचाल घाट से होकर गुजारा गया तो इटावा-बरेली हाईवे पर दबाव बढ़ गया। इससे करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। चार घंटे तक वाहन रेंगते रहे और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जमापुर मोड़ से बघार पुल तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गंगा के पार जाने और लौटने वाले लोगों के साथ स्थानीय राहगीर भी जाम में फंस गए। छुट्टी के समय स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे। सुबह से ही भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात प्रभावित था लेकिन करीब 11 बजे के बाद स्थिति गंभीर हो गई। दोपहर तीन बजे तक मसेनी से पांचाल घाट की ओर यातायात सामान्य हो सका, जबकि नेकपुर पुल से बघार की ओर वाहन जाम में फंसे रहे। इसी बीच नेकपुर पुल के पास एक ट्रक खराब होने से एक ओर का यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
यातायात पुलिस ने हाइड्रा मंगवाकर ट्रक को हटवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। यातायात निरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि डायवर्जन समाप्त होने के बाद भारी वाहनों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर तीन बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें