फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-इटावा हाईवे पर दो घंटे के जाम से हलकान हुए लोग

विज्ञापन
शहर के नेहरू रोड पर लगा जाम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बरेली-इटावा हाईवे पर दो घंटे जाम ने किया बेहाल
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर कस्बे में बुधवार को जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दो घंटे तक जाम लगा रहा। खुलने के बाद भी जाम का असर सेंट्रल जेल चौराहा व पांचाल घाट चौकी के पास बरेली-इटावा हाईवे पर शाम तक दिखाई देता रहा। यहां जाम खुलवाने के लिए यातायात प्रभारी पूरी टीम के साथ लगे रहे।
बुधवार को कस्बे में बरेली-इटावा हाईवे पर वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से जाम लगा गया। कुछ देर में ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। संकिसा व ताजपुर रोड पर भी जाम लग गया। लोगों को पैदल निकलने में भी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर पुलिस चौराहे पर पहुंची और वाहनों को इधर-उधर करके जाम खुलवाने में लग गई।
विज्ञापन

तीन बजे लगा जाम शाम पांच बजे खुल पाया। जाम का असर कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सेंट्रल जेल चौराहे व शहर के पांचालघाट पर भी दिखाई दिया। यहां दोनों कोतवाली के सिपाही व यातायात प्रभारी देवेश कुमार पूरी टीम के साथ जाम खुलवाने में लगे रहे। यहां रुक-रुक कर देर शाम तक जाम लगता और खुलता रहा। इससे लोगों को खासी दिक्कत हुई।
गड्ढे में पहिया जाने से पलटा ट्रक
बरेली-इटावा हाईवे नेकपुर ओवरब्रिज से मसेनी चौराहे से कुछ पहले पर बरसात में सड़क किनारे की मिट्टी धसकने से गड्ढा हो गया था। खबर प्रकाशित होने पर एनएचएआई इटावा के सहायक अभियंता ने मामले को संज्ञान लेकर वहां मिट्टी भरवा दी थी। मंगलवार रात उसी गड्ढे में पहिया जाने से ट्रक पलट गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

नेहरू रोड पर फुटपाथ की दुकानें, सड़क पर ग्राहकों के वाहन बने मुसीबत
फर्रुखाबाद। शहर के नेहरू रोड पर जाम लगने से लोग परेशान रहे। इसकी असली वजह फुटपाथ पर सजी दुकानें और सड़क पर ग्राहकों के वाहन हैं। बुधवार को लाल सराय, घुमना, चौक और तिकोना तिराहे पर कई बार जाम लगा। नेहरू रोड पर दोपहर करीब दो बजे सड़क के दोनों ओर दुकानों के सामने सड़क पर ग्राहकों की बाइकें खड़ी होने से जाम लग गया। करीब पौन घंटे बाद चौक से कुछ पुलिस कर्मी पहुंचे। उन्होंने रोड पर खड़ी बाइकों को हटवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें